
झूठ केस में फंसे लोगों को मुआवजा देने की व्यवस्था बनाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
AajTak
BJP नेता कपिल मिश्रा और वकील अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि झूठे आपराधिक केसों में फंसाए गए लोगों को मुआवजा देने की व्यवस्था होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट को इस संबंध में राज्य सरकारों को देखना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को झूठे केसों में फंसाए गए लोगों को मुआवजा देने की एक याचिका पर अपना रुख स्पष्ट किया. कोर्ट ने इस तरह की व्यवस्थ बनाने के लिए आदेश देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि इस विषय को सरकार को देखना चाहिए.
दरअसल, BJP नेता कपिल मिश्रा और वकील अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि झूठे आपराधिक केसों में फंसाए गए लोगों को मुआवजा देने की व्यवस्था होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट को इस संबंध में राज्य सरकारों को आदेश देना चाहिए. हालांकि, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह का आदेश देने से मना कर दिया.
याचिका में 20 साल तक रेप के झूठे आरोप जेल में रहने वाले विष्णु तिवारी का उदाहरण भी दिया गया था. बता दें कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी विष्णु तिवारी को हाई कोर्ट ने 20 साल बाद रेप और हरिजन एक्ट के मामले में निर्दोष साबित किया है. विष्णु तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
विष्णु तिवारी पर जब हरिजन एक्ट और रेप का केस महरौनी कोतवाली में दर्ज किया गया था, तब वह मात्र 18 वर्ष के थे. सेशन कोर्ट ने पुलिस की विवेचना रिपोर्ट के आधार पर साल 2000 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. विष्णु तिवारी के घर में विष्णु समेत 5 भाई और उनके माता पिता थे. निर्दोष विष्णु के जेल जाने के बाद से उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया.
पिता रामेश्वर प्रसाद तिवारी सामाजिक रूप से तिरस्कार मिलने का सदमा झेल नहीं सके और उन्हें लकवा लग गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पिता की मौत के बाद विष्णु के बड़े भाई दिनेश तिवारी की भी मौत हो गई. पांच भाइयों में दिनेश के बाद रामकिशोर तिवारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मां का भी निर्दोष विष्णु को याद करते-करते निधन हो गया. विष्णु के परिवार में चार लोगों की मौत पर उन्हें एक की भी अर्थी में आने के लिए बेल नहीं मिली.
जानकारी के मुताबिक, विष्णु तिवारी निर्दोष था सिर्फ गाय को बांधने के लिये रास्ते में जाते समय आपसी रंजिश की वजह से एक विवाद हो गया. उस पर हरिजन एक्ट के साथ रेप का भी केस दर्ज करा दिया गया था. बाद में हाई कोर्ट ने विष्णु को निर्दोष करार दिया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







