
झुग्गी आंदोलन के सहारे केजरीवाल क्या दिल्ली में कमबैक की तैयारी में हैं?
AajTak
29 जून को जंतर-मंतर पर AAP ने बीजेपी की कथित झुग्गी तोड़ो नीति के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया. केजरीवाल ने कहा, जब तक मैं ज़िंदा हूँ, किसी की झुग्गी नहीं टूटेगी. गोपाल राय ने तो हद ही कर दी . उन्होंने पीएम आवास पर कब्जे की धमकी दे दी.
पंजाब और गुजरात उपचुनावों में मिली जीत अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए नई उम्मीद की किरण बन कर आई है. शायद यही कारण है कि अब उन्हें 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से उबरने की ताकत भी मिल गई है. यही कारण है कि केजरीवाल ने अपनी रणनीति को दिल्ली में नए सिरे से केंद्रित कर रहे हैं. जिस तरह आम आदमी पार्टी दिल्ली में झुग्गीवासियों के मुद्दों पर आक्रामक हुई है उससे तो कम से कम यही लगता है.
झुग्गीवासियों को जहां अरविंद केजरीवाल आश्वस्त करते हैं कि जब तक वो जीवित हैं उनके घरों को कई तोड़ नहीं पाएगा. वहीं गोपाल राय ने 29 जून 2025 को जंतर-मंतर पर आयोजित घर और रोज़गार बचाओ आंदोलन के दौरान दिया गया बयान तो और भी आक्रामक है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि झुग्गियां तोड़ी गईं, तो लोग प्रधानमंत्री आवास में घुसकर कब्जा करेंगे. हालांकि आम आदमी पार्टी के नेताओं की झुग्गीवासियों के लिए अतिसक्रियता को एक जोखिम भरी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
AAP की झुग्गीवासियों के लिए अतिसक्रियता
AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हार के बाद झुग्गीवासियों को फिर से एकजुट करने में लगी है. माना जाता है कि दिल्ली में लगभग 40 लाख झुग्गीवासी हैं जो कुल जनसंख्या का 15-16% के करीब हैं. पार्टी ने पहले 2013, 2015, और 2020 के चुनावों में इस समुदाय का पूर्ण समर्थन हासिल था. 2025 की हार आम आदमी पार्टी को 22 सीटें ही मिलीं जो 2020 की 62 सीटों से बहुत कम थीं. पार्टी को लगता है कि उनकी हार का कारण झुग्गीवासियों के कोर वोट में बीजेपी ने सेंध लगा दी थी. शायद यही कारण है कि पार्टी झुग्गीवासियों के मुद्दों पर और अधिक आक्रामक रुख अपनाने के लिए तैयार हुई है.
29 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में गोपाल राय और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP ने बीजेपी की कथित झुग्गी तोड़ो नीति के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया. केजरीवाल ने कहा, जब तक मैं ज़िंदा हूँ, किसी की झुग्गी नहीं टूटेगी. गोपाल राय ने तो हद ही कर दी . उन्होंने पीएम आवास पर कब्जे की धमकी दे दी.
पार्टी ने दिल्ली के विभिन्न झुग्गी-बस्तियों में झुग्गी संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं. जैसे तिगड़ी-1 जेजे क्लस्टर और मोतीनगर में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. यहां आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी की नीतियों की जमकर आलोचना की. AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने 1 लाख से अधिक लोगों को बेघर कर दिया. इसके साथ ही जहां झुग्गी, वहां मकान के वादे से मुकरने का आरोप भी लगाया. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि झुग्गीवासी AAP के पारंपरिक समर्थक रहे हैं. जाहिर है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार के खिलाफ AAP के लिए यह मुद्दा राम बाण का काम करने वाला है.कम से कम विपक्ष के रूप में अभी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बढ़िया है ही.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








