
झुंझुनूं: रिश्ते में नाना लगने वाले शख्स ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया रेप, आरोपी अरेस्ट
AajTak
झुंझुनूं से एक ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का नाना लगता है.
राजस्थान के झुंझुनूं से एक ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स बच्ची की मां का मामा (रिश्ते में बच्ची का नाना) है. इस रिश्ते की वजह से परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया था. लेकिन जैसे ही गोपनीय तरीके से इस घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची. वैसे ही पुलिस ने पीड़ित परिवार की काउंसलिंग की और परिजनों से मुकदमा दर्ज करवाया. यह घटना बीते रविवार दिन में करीब 3 से 4 बजे की हुई थी. बताया जा रहा है कि बच्ची घर पर ही थी और परिवार के सदस्य इधर-उधर के कामकाज में लगे हुए थे. इतने में बच्ची की मां का मामा घर पर आ गया और मौका पाते ही उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर घर से भाग निकला. जब परिवार के सदस्यों ने बच्ची को रोता हुआ देखा तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला. आरोपी परिवार का सदस्य था, इसलिए बदनामी के डर से बच्ची के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









