
झारखंड: सार्वजनिक जगहों पर थूकने या धूम्रपान करने वालों से अब वसूला जाएगा 5 गुना अधिक जुर्माना
AajTak
झारखंड सरकार ने मौजूदा बजट सत्र में एक बिल पास किया है जिसमें सार्वजनिक जगहों पर थूकने या धूम्रपान करने वालों से एक हजार रुपए जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान है.
झारखंड में सार्वजनिक जगहों पर थूकने या धूम्रपान करने वालों से अब पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा. अभी तक ये जुर्माने की राशि 200 रुपये थी. अब झारखंड सरकार ने मौजूदा बजट सत्र में एक बिल पास किया है जिसमें सार्वजनिक जगहों पर थूकने या धूम्रपान करने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान है. प्रवर्तन एजेंसियों को सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकत करने वालों से जुर्माना वसूलने का अधिकार होगा. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मौजूदा कानून में संशोधन के लिए ये विधेयक सदन में रखा गया. विधेयक सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद निषेध एक्ट (COPTA ACT 2003) में संशोधन के लिए लाया गया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









