
झारखंड में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, योजना जल्द लागू करने की तैयारी में चंपई सरकार
AajTak
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये देगी. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और सूबे की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चुनावी मोड में आ गया है. चंपई सोरेन की सरकार ने चुनाव करीब आते ही महिलाओं और युवाओं पर फोकस कर दिया है. सीएम चंपई सोरेन ने अगले तीन महीने में 40 हजार युवाओं को नौकरी देने और 25 से 50 साल तक की महिलाओं को हर महीने नकद सहायता देने का ऐलान किया था. महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना को लेकर अब अधिक डिटेल सामने आई है.
सीएम चंपई सोरेन एक दिन पहले महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने कहा कि 25 से 50 साल की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी. सीएम चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और खान-पान में सुधार, सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों से युद्ध स्तर पर इस योजना को लागू करने की तैयारियों में जुट जाने के लिए भी कहा है जिससे तय समय में पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके.
यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब झारखंड में भी होगा जातीय सर्वे, चंपई कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
सीएम सोरेन ने आईटी विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इसे लेकर पोर्टल बनाने के निर्देश भी दिए हैं. इस योजना को लेकर अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके आधार पर कहा जा रहा है कि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी भंडार जैसी ही होगी. लक्ष्मी भंडार योजना के तहत पश्चिम बंगाल सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवार की महिला को हर महीने नकद सहायता उपलब्ध कराती है.
यह भी पढ़ें: किसानों के लोन माफ, 200 यूनिट बिजली फ्री और 3 महीने में 40 हजार नौकरियां देने का ऐलान... चुनावी मोड में आई झारखंड की चंपई सरकार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 चुनाव में ये योजना शुरू करने का वादा किया था और चुनाव बाद सरकार बनने पर इसे लागू किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये की सहायता राशि हर महीने देने का फैसला लिया गया है लेकिन इसके लिए वित्त विभाग और कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








