
झारखंड में चुनावी हार पर BJP ने बुलाई समीक्षा बैठक, पार्टी तैयार करेगी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड
AajTak
बीजेपी ने अपने 8 सांसदों और AJSU के एक सांसद को विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर फोकस करने का टास्क दिया था. टिकट वितरण के दौरान पार्टी नेतृत्व ने उनसे भी राय मांगी थी. स्टार प्रचारकों की सूची में भी सांसदों को शामिल किया गया. लेकिन, जब चुनाव नतीजे आये तो तीन को छोड़कर बाकी सभी का प्रदर्शन निराशाजनक था.
एक तरफ भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में अपनी शानदार जीत से उत्साह में है तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड में अपनी हार पर एक समीक्षा बैठक आयोजित करने की तैयारी कर रही है. पार्टी ने 30 नवंबर और 1 दिसंबर को बैठक बुलाई है जिसमें वह झारखंड में हार के कारणों पर मंथन करेगी.
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हार का कारण समझने के लिए सभी हारे हुए उम्मीदवारों के साथ वन टू वन बैठक करेंगे. मैराथन समीक्षा बैठक करने के बाद, पार्टी नेताओं के दिल्ली जाने की संभावना है जहां वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे.
सांसदों को दी गई थी बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी ने अपने 8 सांसदों और AJSU के एक सांसद को विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर फोकस करने का टास्क दिया था. टिकट वितरण के दौरान पार्टी नेतृत्व ने उनसे भी राय मांगी थी. स्टार प्रचारकों की सूची में भी सांसदों को शामिल किया गया. लेकिन, जब चुनाव नतीजे आये तो तीन को छोड़कर बाकी सभी का प्रदर्शन निराशाजनक था.
कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का प्रदर्शन रहा सबसे अच्छा
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. कोडरमा की 6 सीटों में से बीजेपी ने 83.33% स्ट्राइक रेट के साथ पांच सीटें जीतीं. 80% स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल और तीसरे स्थान पर रहे चतरा सांसद कालीचरण सिंह. हालांकि, रांची, पलामू और धनबाद के सांसदों का प्रदर्शन औसत रहा. सबसे खराब स्थिति गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत तीन सांसदों की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










