झारखंड: धनबाद में भीषण हादसा, दुकान में लगी आग, 4 साल की बच्ची समेत 3 की मौत
AajTak
झारखंड के धनबाद में भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो महिलाएं और चार साल की एक बच्ची भी शामिल हैं. यहां दुकानों में आग लगने के बाद करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए. झुलसने वालों में डेढ़ महीने की बच्ची भी शामिल है. सभी एक परिवार के हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह अग्निकांड धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार स्थित जेवर पट्टी में हुआ है.

पुलिस के मुताबिक जेवर पट्टी की एसके जनरल श्रृंगार स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें बढ़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते हजारों लोग मौके पर जुट गए. दुकान के ऊपर एक मकान है, जिसमें घटना के वक्त 6 लोग मौजूद थे. आग धधकने के बाद लोग परिवार की जान बचाने की जद्दोजहद करने लगे. लोग अपने घरों से बाल्टी में पानी लाकर दुकान में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे. कई लोग दुकान की शटर तोड़ने में जुट गए और शटर तोड़कर दुकान में पानी डालने लगे.
हादसे की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई. मकान के ऊपर मौजूद परिवार के लोगों ने सड़क से ऊपर बालकनी में सीढ़ी लगा दी. इस तरह किसी तरह लोग मकान के अंदर दाखिल हुए और तीन लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.