झारखंड: धनबाद थाने में कोरोना विस्फोट, थाना इंचार्ज समेत 13 पुलिसकर्मी कोविड पॉजिटिव
AajTak
झारखंड पुलिस द्वारा काफी एहतियात बरतने के बावजूद के धनबाद सदर थाना में 13 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए. इनमें थाना इंचार्ज भी शामिल हैं. विभाग में खौफ का माहौल है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में सभी सीनियर पदाधिकारी आ चुके हैं.
देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी से हालात चिंताजनक बने हुए हैं. इस बीच पुलिस द्वारा काफी एहतियात बरतने के बावजूद झारखंड के धनबाद सदर थाना में 13 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए. इन संक्रमितों में थाना इंचार्ज भी शामिल हैं. कोरोना पॉजिटिव होने वालों की सूची में धनबाद सदर थाना के साथ-साथ महिला थाना की एक महिला एएसआई भी शामिल हैं. धनबाद थाना और धनबाद महिला थाना के कुल 65 पुलिसकर्मियों ने कोरोना जांच कराया था, जिसमें दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए. पॉजिटिव पुलिसकर्मियों के इलाज की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










