
झारखंड: दुर्गंध से खुला ट्रिपल मर्डर का राज, देवर ने की थी भाभी और दो भतीजों की हत्या
AajTak
संपत्ति के लिए देवर ने अपनी भाभी और दो भतीजों की जान ले ली. शव को घर के पास बने गोबर के गड्ढे में फेंक दिया. 24 मार्च को हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा 10 दिन बाद हुआ. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
झारखंड के गुमला में रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर देवर ने अपनी भाभी और दो भतीजों को हत्या कर दी और शवों को गोबर के गड्ढे में दबा दिया. कुछ दिनों बाद शव सड़ने लगे और इलाके में बदबू आने लगी तक जाकर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. संपत्ति विवाद और एलआईसी के पैसे के लिए हत्या किए जाने की बात कही जा रही है.
दरअसल, घटना जिले के बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटु पडरा टोली गांव में 24 मार्च को हुई थी. 35 साल की पूनम कंडुलना अपने दो बेटों पवन और अर्पित के साथ रहती थी. पास ही उसका देवर एनोस कंडुलना और सास का घर था और दूसरे देवर विश्राम का घर ही पास ही था. पूनम के पति की मौत साल 2017 में हो गई थी. इसके बाद से वह दोनों बेटों के साथ अलग घर में रह रही थी.
24 मार्च की रात को देवर एनोस शराब के नशे में धुत होकर पूनम के घर पहुंचा. यहां उसकी भाभी पूनम से किसी बात पर बहस हो गई. गुस्से में एनोस ने पूनम को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. जब उसके भतीजे मां पूनम को बचाने आए तो एनोस ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया.
गोबर के गड्ढे में दबाए शव
एनोस ने तीनों शवों को घर से 100 मीटर की दूरी पर बने गोबर डालने के गड्ढे में फेंक दिया. फिर गोबर और मिट्टी से शवोंं को दबा दिया. पूनम के घर को बंद करके अपने घर में लौट आया. अगले दिन जब परिवार और पड़ोसियों ने पूनम के घर का दरवाजा लगा देखा तो उन्हें लगा कि वह कहीं चली गई है.
मगर, दो-तीन दिन तक जब वह घर नहीं लौटी को ससुराल के लोगों को हैरानी होने लगी. दूसरे नंबर के देवर विश्राम ने पूनम और दोनों भतीजों के गुम होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी. गांव में भी पंचायत हुई. इस बैठक में एनोस भी शामिल हुआ.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






