
झारखंड: ठेले पर लादकर श्मशान पहुंचाया गया कोरोना पीड़ित का शव
AajTak
मृतक संजय के परिजनों ने बताया कि संजय पिछले कुछ दिनों से खांसी बुखार से पीड़ित था. जिसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
कोरोना की वजह से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. प्रत्येक दिन कोरोना से हजारों लोगों की जानें जा रही हैं. वहीं झारखंड प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. लातेहार जिले के बारियातू प्रखंड मुख्यालय बस्ती रोड निवासी 35 वर्षीय संजय पासी के मृत शरीर को श्मशान तक ले जाने के लिए उनके परिजनों को काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ा. आखिरकार परिजनों ने मृतक संजय पासी को एक ठेले पर लादकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल तक ले गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











