
झारखंड: झाड़-फूंक के चक्कर में 13 साल तक चारपाई पर सोया रहा गब्बर, अकड़ गया पूरा शरीर
AajTak
मामला बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा गांव का है. इस गांव में रहने वाला गब्बर सिंह दोराई आज से 13 साल पहले जब 19 साल का था तभी उसे चलने में दिक्कत होने लगी. उसके कमर में दर्द होने लगा था. धीरे-धीरे गब्बर के शरीर ने कमर से लेकर नीचे तक काम करना बंद कर दिया. घर वालों को लगा कि गब्बर को किसी की नजर लग गयी. किसी ने उस पर जादू टोना कर उसके शरीर को अपंग कर दिया है.
झारखंड के कई ग्रामीण इलाके आजादी के लगभग 8 दशक बाद भी अंधविश्वास के मकड़जाल और बेड़ियों से आजाद नहीं हो पाए हैं. इसका जीता जागता उदाहरण एक बार फिर चाईबासा जिले के बन्दगांव प्रखंड में दिखा, जहां एक जवान लड़के गब्बर के कमर से पैर तक समस्या हुई, तो अस्पताल ले जाने के बजाय पिता ने घर में ही झाड़ फूंक कर इलाज शुरू करवा दिया. झारखंड में भोले भाले ग्रामीण झाड़ फूंक के चक्कर में अपनों की ही जान मुसीबत में डाल देते हैं. कुछ ऐसा ही मामला चक्रधरपुर अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड में देखने को मिला है. जहां झाड़ फूंक द्वारा इलाज के चक्कर में एक युवक 13 साल तक चारपाई पर सोया रहा, नतीजा यह हुआ कि उसकी बीमारी तो ठीक नहीं हुई लेकिन उसका शरीर जरूर अकड़ गया.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








