
झारखंड: झाड़ियों में पड़ा रो रहा था प्लास्टिक में लिपटा नवजात, महिला ने सुनी आवाज तो...
AajTak
झारखंड के गुमला जिले (Gumla Jharkhand) में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जंगल के नजदीक झाड़ियों में एक नवजात शिशु (Newborn) प्लास्टिक में लिपटा पड़ा मिला. नवजात के रोने की आवाज सुनकर एक महिला उसे उठाकर ले गई. पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया. नवजात की हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के गुमला जिले (Gumla Jharkhand) के पालकोट प्रखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नवजात शिशु (Newborn) को प्लास्टिक में लपेटकर झाड़ी में फेंक दिया गया. सड़क से होकर गुजर रही एक महिला ने जब रोने की आवाज सुनी तो उसने जाकर देखा. महिला ने बच्चे को प्लास्टिक से निकालकर तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है, जहां उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, गिरजा टांगर टोली पालकोट निवासी सहोदरा कुमारी रविवार को जंगल की ओर जा रही थी. उसी दौरान झाड़ी के पीछे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी. इसके बाद वह बच्चे को उठाकर घर ले गईं, जहां पड़ोसी रोशन कंसारी और हरिशंकर कंसारी के सहयोग से पुलिस को सूचना दी गई.
ओडिशा में मानवता शर्मसार, 5 हजार का कर्ज चुकाने के लिए मासूम बेटी को बेचा
इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर संजय भगत ने बताया कि बच्चा प्रीमेच्योर है. 7 माह में ही बच्चे का जन्म हो गया है. फिलहाल नाभि काटकर बच्चे का उपचार जारी है. वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है. नवजात किसका है और झाड़ी में उसे किसने फेंका, इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










