
झारखंड: जेएमएम में क्यों उठ रहे बगावती सुर, हेमंत सोरेन सरकार की क्या बढ़ेगी चिंता?
AajTak
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम-कांग्रेस सरकार में घमासान छिड़ गया है. हेमंत सरकार की सहयोगी कांग्रेस अलग नाराज है तो जेएमएम के दो विधायक बागी रुख अपनाए हुए हैं. इसमें सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन हैं तो दूसरे उनकी पार्टी के विधायक लोबिन हेम्ब्रम है. इस तरह से सोरेन सरकार के लिए भले ही अभी कोई खतरा न हो, लेकिन चिंता जरूर बढ़ी है.
झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बने अभी सवा दो साल ही गुजरे हैं कि बगावती सुर उठने लगे हैं. एक तरफ सहयोगी दलों के बीच असंतोष बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दो विधायक बागी रुख अपना रहे हैं. सीता सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम खुलकर हेमंत सरकार के खिलाफ उतर चुके हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश और कर्नाटक की तरह ही झारखंड में सियासी कहानी दोहराए जाने की पठकथा लिखी जाने की शुरूआत तो नहीं है?
सीता सोरेन ने सरकार पर उठाए सवाल
जामा विधानसभा से जेएमएम की विधायक सीता सोरेन ने 'जंगल, जल, जमीन' संरक्षण के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. चतरा जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली परियोजना में बरती जा रही अनियमितता को लेकर सीता सोरेन ने सूबे के राज्यपाल रमेश बैस से लेकर राष्ट्रपति तक को ज्ञापन भेजा हैं. इतना ही नहीं बुधवार अपने पति दुर्गा सोरेन के नाम से एक संगठन खड़ा कर रही हैं, जिसके लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया है. यही नहीं सीता सोरेन पहले भी कह चुकी हैं कि शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन के खून-पसीने से खड़ी की गई पार्टी वर्तमान में दलालों और बेईमानों के हाथ में चली गई है.
जेएमएम विधायक हेम्ब्रम बागी रुख अपना रखा
विधानसभा सत्र के दौरान सदन में नहीं बोलने देने का आरोप लगाने का बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने हेमंत सरकार के खिलाफ ही जनसभा करने का फैसला किया. लोबिन हेम्ब्रम झारखंड में स्थानीय नीति, खतियान आधारित नियोजन नीति, सीएनटी एक्ट, पेसा कानून की मांग उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम जिन मुद्दों पर सरकार में आई है, वो लागू नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा था कि जमीन बचाने की बात पार्टी करती है लेकिन काम के वक्त चुप रहते हैं. लूट की बात सदन से लेकर सीएम के सामने तक रखा लेकिन एक भी सही जवाब नहीं मिला.
बागी विधायक क्या बीजेपी के संपर्क में हैं?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








