
झारखंड: चोरी के शक में 7 साल के बच्चे को पेड़ से बांधा, फिर बेरहमी से पीटा
AajTak
झारखंड के रामगढ़ जिले में चोरी के शक में एक 7 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
चोरी के शक में किसी व्यक्ति को मारने-पीटने के कई मामले सामने आते रहते हैं. अब ऐसा ही एक मामला झारखंड के रामगढ़ जिले से आया है, जहां चोरी के शक में एक 7 साल के बच्चे को पहले तो पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे थे और उसे पीटा जा रहा था.
यह घटना 9 जनवरी को पतरातू थाना क्षेत्र की डीजल कॉलोनी में हुई. आरोपी की पहचान बबलू प्रसाद उर्फ टीकाधारी के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को पकड़ा गया. पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हमने वायरल वीडियो का विश्लेषण करने के बाद मुख्य आरोपी बबलू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.'
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बड़े भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बबलू प्रसाद ने कॉलोनी के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे को रोका और उस पर पैसे चुराने का आरोप लगाया. इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









