
झारखंड कैश कांड: '10 करोड़, मंत्री पद और असम कनेक्शन...', कांग्रेस MLA ने लगाए सनसनीखेज आरोप
AajTak
कांग्रेस विधायकों के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद अब उस पर शियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस अब बीजेपी पर उनके विधायकों को तोड़ने के आरोप लगा रही है. उसका कहना है कि बीजेपी ने जो महाराष्ट्र और एमपी में किया वहीं अब वह झारखंड में दोहराने की कोशिश कर रही है.
पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई की रात झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों के पास से 50 लाख कैश बरामद होने के मामले में झारखंड कांग्रेस के ही एक विधायक ने गिरफ्तार नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. झारखंड में बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने तीनों विधायकों के खिलाफ शिकायत पत्र लिखते हुए दावा किया कि राजेश कच्छप और इरफान अंसारी ने मुझे कोलकाता बुलाया था और यहां से वे मुझे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मिलाने के लिए गुवाहाटी ले जाने वाले थे.
कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार बिस्वा ने कथित तौर पर झारखंड सरकार गिराने के बाद बनने वाली नई सरकार में हर विधायक को मंत्री पद और हर विधायक को 10 करोड़ रुपये का आश्वासन दिया था.
हमारे पास असम सीएम की फोन रिकॉर्डिंग
इससे पहले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हमारी गठबंधन सरकार गिराने के लिए चलाया गया 'ऑपरेशन लोटस' असफल हो गया है. कांग्रेस नेता ने आजतक से बात करते हुए इस पूरे घटनाक्रम के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दोषी ठहराया है.
अविनाश पांडे ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बीते कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डाला हुआ था. उन्होंने हमारे किस-किस विधायक से बात की, इसकी फोन रिकॉर्डिंग समेत सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं. समय आने पर इसको सबके सामने लाया जाएगा.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









