
झारखंड के सबसे ऊंचे रोप-वे पर हादसा, आपस में टकराई कई ट्रॉलियां, एक की मौत, 48 से अधिक लोग फंसे
AajTak
झारखंड के सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रॉली आपस में टकरा गई. इस हादसे में चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि 70 से अधिक लोग फंस गए हैं. मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
झारखंड के सबसे ऊंचे रोपवे में आज एक बड़ी दुर्घटना घटी है. त्रिकूट रोपवे की ट्रॉली आपस में टकराने से एक की मौत हो गई वहीं चार व्यक्ति घायल हुए और करीब 48 लोग रोपवे में ही फंसे हैं. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम की मौके पर जा रही है. जिला प्रसाशन के आला अधिकारी त्रिकुट पहुंच गए हैं.
दरअसल, त्रिकुट पहाड़ में संचालित रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गई हैं. इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिकूट रोपवे की ट्रॉली आपस में टकराने से लगभग आधा दर्जन व्यक्ति को चोटें आई हैं. इस हादसे में घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल है.
रामनवमी को लेकर यहां पूजा करने और घूमने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे. रोपवे हादसे में 19 ट्रॉली में 48 लोग फंसे हुए भी हैं, जिनको एनडीआरएफ की टीम उतारने के प्रयास में जुटी है. रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया. घटना की पुष्टि एसपी सुभाष चंद्र जाट और DC मंजूनाथ भैजंत्री ने की है.
एक पर्यटक ने बताया कि जब उनकी ट्रॉली ऊपर चढ़ रही थी, उसी वक्त दूसरी ट्रॉली नीचे आ रहे थे और एक दूसरे के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ. जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि फिलहाल रोप वे बंद है. ट्राली के डिस्प्लेस होने से दुर्घटना घटी है, इन्जुरेड को अस्पताल भेज दिया गया है.
ट्राली में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए NDRF के टीम को लगाया गया है. तीन ट्रॉली के डिस्प्लेस होने और आपस में टकराने की वजह से ऊपर की ट्रॉलियां भी हिलने लगीं. इस वजह से वो भी पत्थरों में जाकर टकरा गए, जिस वजह से हादसा हुआ है. इधर घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










