
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 3 नक्सली गिरफ्तार, 60 Kg विस्फोटक और 67 राउंड जिंदा कारतूस बरामद
AajTak
इन तीनों पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और जेटेया थाने में आठ नक्सल हिंसक वारदातों को अंजाम देने का मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर नक्सली डंप से एक थ्री नॉट थ्री राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक और 41 तरह की अन्य सामग्री बरामद की गई.
झारखंड की पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक नक्सल छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान जब्त किया. पुलिस ने बताया है की उन्हें माओवादियों के गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी.
इसी के आधार पर 16 मार्च शनिवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल और रायरोवा गांव के आस-पास पंचलताबुरू जंगली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में इलाके में नक्सली दस्ते के तीन सदस्यों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया. इनकी पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी रोहित दास, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम निवासी यूलिप जोजो और छोटानागरा निवासी बासु बाहंदा के रूप में हुई है.
इन तीनों पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और जेटेया थाने में आठ नक्सल हिंसक वारदातों को अंजाम देने का मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर नक्सली डंप से एक थ्री नॉट थ्री राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक और 41 तरह की अन्य सामग्री बरामद की गई. सुरक्षाबलों ने बरामद विस्फोटकों को बॉम्बस्क्वाड की मदद से नष्ट कर दिया. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में पश्चिम सिंहभूम पुलिस समेत सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे.
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कहा कि ईलाके में बड़े नक्सली लीडर मौजूद हैं और उनकी तलाश में पुलिस का अभियान लगातार जारी है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 67 राउंड जिंदा कारतूस, 60 किलोग्राम विस्फोटक, 27 तीर बम, 4 पाइप बम, 27 सुतुली बम, वायरलेस सेट, नक्सल साहित्य, हाथ से लिखा नोट बुक, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, बैटरी, मेटल कटर, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, जीवनरक्षक दवाइयां और दैनिक उपयोग के अन्य सामान बरामद किए गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










