
झारखंड के चक्रधरपुर में RAF का मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च, सायरन गूंजते ही चौंके लोग
AajTak
चक्रधरपुर में मंगलवार शाम रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया. जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर संवेदनशील इलाकों में गश्त करते दिखे. सायरनों और भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी से लोगों में संशय फैला, जिसे अधिकारियों ने पूर्व नियोजित सुरक्षा अभ्यास बताया.
झारखंड के चक्रधरपुर में मंगलवार शाम रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया. इस दौरान RAF के जवानों ने संवेदनशील इलाकों में सायरन बजाते हुए वज्र वाहन और अत्याधुनिक हथियारों के साथ मार्च निकाला. अचानक हुए इस फ्लैग मार्च को देखकर इलाके में संशय और हलचल का माहौल बन गया.
दरअसल, RAF के इस मॉक ड्रिल का मकसद चक्रधरपुर में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा और आम नागरिकों को सजग बनाना था. अधिकारियों ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स की टीम आने वाले कुछ दिनों तक चक्रधरपुर में डटी रहेगी और लगातार निगरानी करेगी. इसके साथ ही एरिया डोमिनेशन और सुरक्षा के विभिन्न आयामों की भी प्रदर्शन के ज़रिए जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट में मॉक ड्रिल की तैयारी के तहत किया गया ब्लैकआउट, लोगों को दी गई वॉर्निंग
इस मॉक ड्रिल के दौरान RAF के जवान आंसू गैस गन, हथगोले और ऑटोमैटिक हथियारों से लैस थे. उनका कड़ा और अनुशासित प्रदर्शन लोगों के लिए एक सख्त संदेश था कि सुरक्षा एजेंसियां हर हालात के लिए तैयार हैं.
ड्रिल के दौरान क्षेत्र में गश्ती कर रही वज्र वाहनों और जवानों की उपस्थिति ने आम नागरिकों को चौंका दिया, पर बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह एक पूर्व निर्धारित अभ्यास था. इस कार्यक्रम में डीएसपी रैंक के अधिकारी गुरफान अहमद, इंस्पेक्टर जाकरिया अहमद सहित पूरी RAF टीम मौजूद रही.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







