
झारखंड कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे खड़गे, जानिए किन रणनीतियों पर होगी चर्चा
AajTak
झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें विधायक दल नेता, मंत्रीगण और अन्य नेता शामिल होंगे. बैठक में मनरेगा के नाम बदलने, संगठन सृजन, पार्टी की प्राथमिकताएं और कांग्रेस समर्थित राज्यों की राजनीति पर चर्चा होगी.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार शाम को एक अहम बैठक करने वाले हैं. इस मीटिंग में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद समेत अन्य नेता शामिल होंगे.
विधायक दल नेता प्रदीप यादव, चारों मंत्री- राधा कृष्ण किशोर , दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की समेत प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे.
खड़गे की अगुवाई में होने वाली ये बैठक कई मायने में अहम है. इस दौरान मनरेगा के नाम बदलने से जुड़े टास्क, संगठन सृजन कार्यक्रम, सांगठनिक मजबूती, पार्टी की प्राथमिकता और कांग्रेस समर्थित सरकार वाले राज्यों की राजनीति पर चर्चा की जाएगी.
विधायकों के मुद्दों पर हो सकती है बात
कांग्रेस के अध्यक्ष कई राज्यों के साथ अलग-अलग मीटिंग करने वाले हैं. लेकिन झारखंड के मायने से ये बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां कांग्रेस सीधे सरकार में शामिल है. बीते दिनों में पार्टी के पांच विधायकों ने केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं और खुद अध्यक्ष से मुलाकात की थी, इस बैठक में इसे लेकर भी बात हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 'विवादों से दूर रहें, गुटबाजी नहीं करेंगे बर्दाश्त', केरल कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे का सख्त संदेश

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









