
झारखंड: एनकाउंटर में मारे गए 3 नक्सली, सुरक्षा बलों ने जब्त किए हथियार, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के आमने-सामने होने पर कई राउंड गोली चली और मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सलियों को मार गिराया गया. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
झारखंड (Jharkhand) के गुमला जिले की पुलिस ओर झारखंड जगुआर ने संयुक्त ऑपरेशन में प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने तीन हथियार भी बरामद किए हैं. एनकाउंटर के बाद एक AK47 और दो इंसास बरामद किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, गुमला पुलिस को खबर मिली थी कि घाघरा जंगल में जेजेएमपी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए है और इस सूचना के आधार पर गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर का संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया.
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के आमने-सामने होने पर कई राउंड गोली चली और मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सलियों को मार गिराया गया. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
66 नक्सलियों का आत्मसमर्पण...
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के पांच ज़िलों में 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. यह आत्मसमर्पण बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में हुआ, जहां पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इन विद्रोहियों को पनाह दी थी. इनमें से कई हाई-प्रोफाइल हमलों, जबरन वसूली नेटवर्क और हथियार प्रशिक्षण शिविरों में शामिल थे.
आत्मसमर्पित माओवादियों पर कुल इनाम 2.27 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिनमें से कई लंबे समय से भगोड़े हैं और सुरक्षाकर्मियों पर घात लगाकर हमला करने और बुनियादी ढांचे को हिंसक रूप से नुकसान पहुंचाने में शामिल थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










