
झारखंडः JMM विधायक भूषण तिर्की की डिस्चार्ज याचिका खारिज, मुश्किलें बढ़ीं
AajTak
झारखंड में सत्तारूढ़ दल के विधायक भूषण तिर्की की डिस्चार्ज याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. बता दें कि विधायक पर साल 2016 में मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस चल रहा है.
झारखंड में JMM यानी सत्तारूढ़ दल के एक और विधायक मुश्किल में हैं. उन पर साल 2016 में मारपीट करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का केस चल रहा है. उन्होंने एक डिस्चार्ज पिटीशन रांची की विशेष MP-MLA अदालत में दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. बता दें कि JMM खेमे में कई विधायक मुश्किलों में हैं. खुद मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दो PIL में सुनवाई चल रही हैं. उन पर आफिस ऑफ प्रॉफिट नियम के उल्लंघन को लेकर भी ECI में सुनवाई हो रही है. ऐसा ही मामला बसंत सोरेन पर चल रहा है. वहीं मिथिलेश ठाकुर पर लाभ के पद पर रहकर अपनों को फायदा पहुंचाने का केस है.
जानकारी के अनुसार, गुमला जिला के सिसई रोड पर साल 2016 में CNT SPT एक्ट में किए गए संसोधन के विरोध में जाम लगा दिया गया था. इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं, जबकिं पहले से ही पूरे गुमला में धारा 144 लागू थी. इसके तहत भीड़ लगाना मना था. सड़क जाम के दौरान मारपीट भी की गई थी. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वामी ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिक दर्ज की थी.
इसके तहत भूषण तिर्की, शांति मार्गरेट, बड़ा पुष्पा किस्फोट, फ्लोरा मिंज, शीला टोप्पो, रंजीत सरदार को नामजद आरोपी बनाया गया था. इसी केस में विधायक ने MP MLA विशेष अदालत में डिस्चार्ज पिटीशन दायर की थी. कोर्ट में सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट के मामले में गुमला विधायक को राहत नहीं मिली. एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद भूषण तिर्की की ओर से दायर डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी. 27 जून को मामले की सुनवाई होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब सुनवाई 15 जुलाई को होगी.
(मुकेश सोनी के इनपुट के साथ)

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








