
झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऑक्सीजन की कमी से मौत के लिए PM मोदी जिम्मेदार, हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया
AajTak
देश में एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी से मौत को लेकर बवाल मच गया है. इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं. उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया.
ऑक्सीजन की कमी से मौत (Deaths Due to lack of Oxygen) को लेकर राज्यसभा में दिए केंद्र सरकार के जवाब पर बवाल मचा हुआ है. इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) का एक बड़ा बयान सामने आया है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जिम्मेदार हैं. उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) को बलि का बकरा बनाया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










