
झांसी: देवर-भाभी में चल रहा था अफेयर, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
AajTak
झांसी के न्यू प्रेमगंज इलाके में एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाली वजह सामने आई. आरोपी ने बताया कि उसकी बीवी का देवर के साथ अफेयर था. इस कारण उसने पत्नी को मार डाला.
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर डाली. दरअसल, महिला का उसके देवर के साथ ही अफेयर चल रहा था. वो तीन बच्चों की मां थी. बावजूद इसके महिला के अपने ही देवर के साथ शारीरिक संबंध तक बन गए. जब इस बात की भनक पति को लगी तो वह गुस्से से तिलमिला उठा.
उसने पत्नी से इस बात पर झगड़ा किया. पत्नी ने कहा कि वो आगे से ऐसा नहीं करेगी. उसने पति से माफी भी मांगी. लेकिन पति रोज उससे लड़ाई-झगड़ा करने लगा. वह उसके चरित्र पर उंगली भी उठाने लगा था. इस बात से पत्नी भी उससे झगड़ने लगती. फिर बुधवार रात को झगड़े के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके उसे मार डाला.
वह उस पर तब तक कुल्हाड़ी से वार करता रहा जब तक कि महिला की मौत नहीं हो गई. इसके बाद वो वहां से फरार हो गया. महिला के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.
ये भी पढ़ें: बुराड़ी कांड के 5 साल... 11 लोगों के सुसाइड वाला घर, अब कैसा है वहां का माहौल
पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं देवर को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम नीतू माटे (35) था. नीतू की शादी 12 साल पहले न्यू प्रेमगंज निवासी सचिन माटे के साथ हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हुए. लेकिन इसी बीच नीतू का अफेयर उसके देवर के साथ शुरू हो गया. अफेयर के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने. इस बात की भनक जब सचिन को लगी तो उसने पत्नी से झगड़ा किया.
15 दिन पहले मायके चली गई थी नीतू इसके बाद रोज दोनों में झगड़े होने लगे. 15 दिन पहले नीतू परेशान होकर मायके चली गई. लेकिन सचिन का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ था. उसने नीतू को मारने का प्लान बनाया. बुधवार को फोन करके उसने नीतू को वापस बुला लिया. कहा कि वह अब दोबारा उससे नहीं लडे़गा. नीतू भी उसकी बातों में आ गई और ससुराल आ गई.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









