
झटके लगते ही कंबल उठाकर भागे उमर अब्दुल्ला, बोले- इतना भयानक भूकंप नहीं देखा!
AajTak
''मैंने साल 2005 के बाद से श्रीनगर में ऐसा भयानक भूकंप कभी नहीं देखा जिसने मुझे अपने घर से बाहर भागने के लिए मजबूर कर दिया हो. मैंने अपना कंबल उठाया और भाग निकला. मुझे अपना फोन संभालने का भी ख्याल नहीं रहा.''- उमर अब्दुल्ला
जब उत्तर भारत के लोग अपने कामों, नौकरियों से थककर खाने और सोने की तैयारी में ही थे, कि इतनी तेज भूकंप आया कि लोग अपने-अपने घरों, दुकानों, सोसाइटीज में से अपनी जान बचाने के लिए खुले में निकलने के लिए दौड़ पड़े. इसी तरह का अपना अनुभव जम्मू कश्मीर राज्य के सीएम रहे उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर शेयर किया है. अब्दुल्ला ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा है कि भूकंप इतना अधिक शक्तिशाली था कि वे अपना फोन भी घर में ही छोड़कर बाहर के लिए भाग निकले. Not since the earthquake of 2005 have the tremors in Srinagar been bad enough to force me out of the house. I grabbed a blanket & ran. I didn’t remember to take my phone & so was unable to tweet “earthquake” while the damn ground was shaking. उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ''मैंने साल 2005 के बाद से श्रीनगर में इतना भयानक भूकंप कभी नहीं देखा जिसने मुझे अपने घर से बाहर भागने के लिए मजबूर कर दिया हो. मैंने अपना कंबल उठाया और भाग निकला. मुझे अपना फोन संभालने का भी ख्याल नहीं रहा. इसलिए 'भूकंप' के बारे में उस समय ट्वीट नहीं कर सका जब धरती बुरी तरह से हिल रही थी.'' उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट को आप यहां भी पढ़ सकते हैं-
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











