
झगड़े के बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव के साथ बिताई रात और दोपहर को...
AajTak
त्रिपुरा के अगरतला में एक शख्स ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.अजीब बात है कि इतने के बाद उसने शव के साथ कुछ घंटे बिताए और फिर अपने ही अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.
त्रिपुरा के अगरतला से एक डरा देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां सोमवार को 40 साल के एक शख्स ने घर में झगड़े के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.अजीब बात है कि इतने के बाद उसने शव के साथ कुछ घंटे बिताए और फिर अपने ही अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.
पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमताली पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक श्यामल पॉल ने कहा कि श्यामल दास ने सोमवार रात कुछ पारिवारिक मुद्दों पर अपनी पत्नी स्वप्ना से झगड़ा किया. बहस के बाद उसने अचानक प्त्नी पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि - श्यामल ने अपने घर के अंदर शव के साथ पूरी एक रात बिताई. इसके बाद फिर अगली दोपहर करीब 1.20 बजे, वह पुलिस स्टेशन गया और बोला कि उसकी पत्नी उसके घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी है. पुलिस की एक टीम मौके पर गई और शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी.
बता दें कि घरेलू झगड़ों में हत्या के आए दिन कई मामले सामने आते हैं. महीनेभर पहले गुजरात के सूरत से ऐसा ही केस सामने आया था. यहां एक पति ने फ्लैट में सो रही अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और खुलासा किया कि उसने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी की हत्या की.पति ने जब अपनी पत्नी की हत्या की तब दंपति की बेटियां भी मौजूद थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










