
ज्वैलरी शॉप से गोल्ड चेन उठा ले गया कबूतर, गले में डालकर घूमता रहा... फोटो वायरल!
AajTak
Pigeon Gold Chain Video: सोशल मीडिया पर एक कबूतर वायरल है, जो एक ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन लेकर उड़ गया. इसके बाद चेन को गले में डालकर घूमता रहा.
सोशल मीडिया पर एक कबूतर वायरल है और लोग इस कबूतर की फोटो शेयर कर रहे हैं. कबूतर के वायरल होने की वजह ये है कि ये कबूतर एक ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन लेकर उड़ गया. इतना ही नहीं, कबूतर ने इस सोने की चेन को अपने गले में डाल लिया और गोल्ड चेन गले में डालकर घूमता रहा. अब इस कबूतर के कुछ वीडियो और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये घटना राजस्थान के नागौर की बताई जा रही है और अब सोशल मीडिया पर लोग कबूतर की इस हरकत पर मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहे हैं कि अब कबूतरों को भी सोने से प्यार है, इसलिए वो लेकर उड़ रहे हैं. इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहना है कि अब कबूतर ने अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर ली है. कई लोग कह रहे हैं कि ये तो बॉलीवुड के क्लाइमेक्स के जैसा है. कबूतर की फोटो का काफी शेयर किया जा रहा है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागौर के डेगाना में एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में कारीगर सोने की चेन बना रहा था और उसी वक्त एक कबूतर आया और सोने की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा. इसके बाद कबूतर पास के घर में जाकर बैठ गया और सोने की चेन को गले में डाल लिया. इसके बाद बाजार में काफी लोग इकट्ठा हो गए है और कबूतर से चेन लेने का प्रयास करने लगे.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









