
ज्वेलर्स ने हॉलमार्क कराने के लिए दिए 13 लाख के गहने, पर नौकर ने की ये हरकत
AajTak
ठाणे के डोंबिवली स्थित एक ज्वेलरी शॉप में काम करने वाला नौकर 13 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गया. ज्वेलर्स ने उसे हॉलमार्क कराने के लिए गहने दिए थे. मगर, कर्ज चुकाने और जल्दी पैसे कमाने के लालच में उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाला नौकर 13 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा उसके ऊपर हजारों रुपये का कर्ज था. इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कड़ी मशकक्त के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला ठाणे के डोंबिवली के नेहरू रोड इलाके का है. यहां प्रताप ज्वेलर्स के मालिक बसंतीलाल चपलोत ने गुरुवार शाम पांच बजे दुकान में काम करने वाले नौकर विक्रम रावल को करीब 13 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी पर हॉलमार्क कराने के लिए दिए थे. मगर, वो गहने लेकर फरार हो गया.
शक होने पर दर्ज कराई एफआईआर
काफी देर बाद भी जब नौकर गहने लेकर नहीं पहुंचा तो बसंतीलाल को शक हुआ. इसके बाद पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की. कड़ी मशक्कत के बाद उसको गिरफ्तार किया.
बचने के लिए आरोपी बदलता रहा लोकेशन
पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार लोकेशन बदलता रहा था. पहले वो डोंबिवली से ट्रेन से दादर फिर वहां से बांद्रा. इसके बाद फिर दादर और फिर कल्याण गया. पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर 50 हजार रुपये का कर्ज है. उसे चुकाने और जल्दी पैसा कमाने के लिए घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने उसके पास से सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












