
ज्वेलरी शोरूम से ₹7 लाख की लूट: एक सप्ताह में 2 वारदातों से दहला MP का मुरैना, पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल
AajTak
Crime News: हैरानी की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में यह सर्राफा व्यापारी से दूसरी बड़ी लूट है. बीती 31 जनवरी को एक अन्य सर्राफा व्यापारी से 2 करोड़ 75 लाख की लूट हुई थी. उस वारदात के अपराधी आज तक पकड़े नहीं गए हैं.
मध्य प्रदेश के मुरैना अपराधी बेखौफ होकर संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ हाथ मलती दिखाई दे रही है. ताजा मामला शहर के सर्राफा बाजार का है, जहां अतुल ज्वैलर्स शोरूम में तीन हथियार बंद बदमाश घुसे और गल्ले से 7 लाख कैश लूटकर भाग निकले. घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है.
सिटी कोतवाली स्थित सर्राफ़ा बाजार में अतुल ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर अज्ञात तीन हथियार बंद बदमाश आए और हथियार की नोक पर गल्ला लूट ले गए. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस स्निफर डॉग की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है. सर्राफ़ा बाजार में लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है.
हैरानी की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में यह सर्राफा व्यापारी से दूसरी बड़ी लूट है. बीती 31 जनवरी को एक अन्य सर्राफा व्यापारी से 2 करोड़ 75 लाख की लूट हुई थी. उस वारदात के अपराधी आज तक पकड़े नहीं गए हैं.
व्यापारी अतुल गुप्ता ने बताया कि सर्राफ़ा व्यापारी से करोड़ों की लूट की घटना के आरोपी अभी पकड़े भी नहीं थे कि आज बीच बाज़ार हथियारों की नोक पर ज्वेलरी शोरूम में घुसकर हुई सात लाख रुपये की लूट ने शहर की क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. हर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधियों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










