
ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 1.40 करोड़ की लूट... बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
रांची (Ranchi) में ज्वेलरी शॉप (Jewellery shop) में घुसकर चार बदमाशों ने एक करोड़ 40 लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये कैश लूट लिए. दुकानदार ने कुछ हलचल करने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली चला दी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
झारखंड के रांची (Ranchi) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप (Jewellery shop) से करीब 1 करोड़ 40 लाख के जेवरात और तीन लाख कैश लूट लिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई. यहां कुछ हथियारबंद बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुस गए, जिन्होंने हेलमेट भी पहन रखे थे. लूट की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों ने किस तरह से दुकान से जेवरात और कैश लूट लिया.
यहां देखें Video
दुकान में अचानक चार की संख्या में बदमाश घुसे और दुकानदार पर पिस्टल तान दी. इसके बाद बदमाशों ने दुकान से 1.40 करोड़ के जेवरात और 3 लाख रुपये कैश लूट लिया. इस दौरान दुकानदार ने कुछ हलचल करने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोली चला दी और वहां से भाग निकले.
पुलिस अफसर बोले- बदमाशों को ट्रेस कर लिया है, जल्द होंगे गिरफ्तार
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस कर लिया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की पहचान हो गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








