
जौनपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
AajTak
जौनपुर में बीजेपी नेता प्रमोद यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बीजेपी ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था. उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है. बीजेपी ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था. उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं. हालांकि इस मामले में अबतक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है. जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव को गोली मारी है. उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि बीते बुधवार को ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है. उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










