
'जो होना था हो गया, उसने सजा भुगती...', सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी की फरलो मंजूर की
AajTak
पीड़ित पक्ष की ओर से फरलो का विरोध किया गया, जिस पर अदालत ने स्पष्ट किया कि फरलो, रिमिशन या ज़मानत जैसे मामलों में शिकायतकर्ता की भूमिका सीमित होती है. पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा,
सुप्रीम कोर्ट ने नीतिश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव उर्फ पहलवान को तीन महीने की फरलो (अस्थायी रिहाई) पर रिहा करने का आदेश दिया है. बुधवार को यह अंतरिम राहत तब दी गई जब अदालत को बताया गया कि पहलवान ने लगातार 20 वर्षों की सजा पूरी कर ली है और अब रिहाई का हकदार है.
हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से फरलो का विरोध किया गया, जिस पर अदालत ने स्पष्ट किया कि फरलो, रिमिशन या ज़मानत जैसे मामलों में शिकायतकर्ता की भूमिका सीमित होती है. पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा, "जो होना था, हो गया और उसने उस घटना के लिए सजा भी भुगती है. अब वह रिहाई की मांग कर रहा है, सरकार कह रही है रिहाई का सवाल ही नहीं. ऐसे में शिकायतकर्ता की भूमिका कहां से आती है?"
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले की नृशंसता (gruesomeness) पर विचार नहीं कर रही, बल्कि सिर्फ याचिकाकर्ता द्वारा अब तक काटी गई सजा और व्यवहार के आधार पर निर्णय ले रही है.
याचिका में बताया गया कि ट्रायल कोर्ट ने सुखदेव यादव को IPC की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं में दोषी ठहराया था. बाद में, उसकी सजा बढ़ाकर 20 साल की वास्तविक कैद कर दी गई, जिसमें रिमिशन (सजा में कटौती) शामिल नहीं था.
सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कोर्ट फरलो पर आदेश दे सकता है, लेकिन इसके साथ शिकायतकर्ता की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए.
वहीं, शिकायतकर्ता की वकील ने विरोध जताते हुए कहा कि याचिकाकर्ता का आचरण अब तक आपत्तिजनक रहा है और वह राहत का पात्र नहीं है. उन्होंने हाई कोर्ट के फरवरी 2025 के उस आदेश का हवाला भी दिया जिसमें न्यायाधीश ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया था, यह कहते हुए कि कोर्ट को प्रभावित करने की कोशिशें हुईं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








