
जो भारत पाकिस्तान से चाहता है वही PAK तालिबान से... फिर जंग के खौफ में क्यों विदेश दौड़ पड़े मुनीर-शहबाज-शमशाद
AajTak
पाकिस्तान के बड़े सैन्य अधिकारियों और नेताओं की ये विदेश यात्राएं पड़ोसी मुल्क की बहु-स्तरीय कूटनीति और क्षेत्रीय समर्थन की खोज को दर्शाती हैं. ये यात्राएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर है. सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान ने सुरक्षा समझौता तो कर लिया है लेकिन अफगानिस्तान के साथ टकराव के दौरान तालिबान पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला और अफगान तालिबान ने बेखौफ सीमा पर गोले बरसाए. अब पाकिस्तान किसी भी बड़े संघर्ष या कूटनीतिक अलगाव से खुद को सुरक्षित रखना चाहता है.
पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व इन दिनों सऊदी अरब में है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय वे रियाद में Future Investment Initiative (FII9) सम्मेलन में भाग ले रहे हैं और सऊदी नेतृत्व के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहे हैं. सऊदी अरब से ही कुछ सौ मील दूर जॉर्डन है जहां पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर डेरा डाले हैं. और दक्षिण एशिया में भारत के पड़ोस बांग्लादेश में पाकिस्तान मिलिट्री के नंबर-2 मिर्जा शमशाद बेग डिप्लोमेसी का खेल खेल रहे हैं.
इस इन तीनों अफसरों और नेताओं की नजरें इस्तांबुल में टिकी हुई है. जहां पाकिस्तान अपने रुठे पड़ोसी अफगानिस्तान को मनाने के लिए 2 दिनों से वार्ताएं कर रहे हैं. एक तरह से पाकिस्तान का टॉप लीडरशिप इस वक्त देश से बाहर है.
अक्तूबर 2025 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब पाकिस्तान ने काबुल और कंधार में हवाई हमले किए. इसके जवाब में अफगान तालिबान ने सीमा पर पाकिस्तानी चौकियों पर हमला बोला. इससे दर्जनों सैनिक मारे गए.
आखिरकार कतर और तुर्की की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच नाजुक युद्धविराम हुआ.
लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना है और कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है. तहरीक-ए-तालिबान ने 2025 में पाकिस्तान पर 600 से ज्यादा हमले किए. जो इस दशक का सबसे खतरनाक स्तर है.
यह संघर्ष पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है. इसलिए पाकिस्तान अफगानिस्तान से हर हाल में शांति चाहता है. क्योंकि सोवियत रूस, अमेरिका को नाको चने चबवा चुका तालिबान पाकिस्तान को तहस-नहस करना चाहता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









