
'जो कहते थे हम ओरिजिनल हैं, हमने उनको पीछे छोड़ दिया', उद्धव की शिवसेना पर शिंदे का निशाना
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो ये कहते थे कि हम ओरिजिनल हैं, हम ओरिजिनल हैं, हमने उनको पीछे छोड़ दिया. सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों से लेकर अपनी अगुवाई वाली सरकार के कामकाज तक, हर सवाल के जवाब दिए. सीएम शिंदे ने नए महाराष्ट्र को लेकर अपना विजन भी बताया और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीएम हाउस वर्षा सबके लिए खोलने को लेकर सवाल पर कहा कि यह आम जनता का ही है, किसी की जागीर थोड़ी है. मंत्रालय में हों या वर्षा में, वहां पहुंचे अंतिम व्यक्ति से मिले बगैर नहीं निकलता.
सीएम शिंदे ने कहा कि लोग कहते हैं कि सोते कब हो, खाते कब हो. उनसे कहता हूं कि यह पब्लिक ही मेरी एनर्जी है. उन्होंने सीएम का मतलब बताते हुए कहा कि चीफ मिनिस्टर नहीं, कॉमन मैन कहता हूं. एकनाथ शिंदे से यह सवाल किया गया कि हालिया लोकसभा चुनाव में महायुति की ओर से शिवसेना का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा. आपने सहयोगियों को कैसे पीछे छोड़ दिया? इस सवाल पर सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि जो ये कहते थे कि हम ओरिजिनल हैं, हमने उनको पीछे छोड़ दिया. उनका (शिवसेना यूबीटी का) स्ट्राइक रेट 40 फीसदी रहा और हमारा 47.
उन्होंने कहा कि जिन 13 सीटों पर शिवसेना और यूबीटी आमने-सामने थे, उन सीटों पर भी हमें अधिक वोट मिले. लोगों ने मुहर लगा दी है कि ओरिजिनल शिवसेना किसकी है. सीएम शिंदे ने दावा किया कि शिवसेना के वोटबेस में से अधिकतर वोट उनकी पार्टी के साथ आया. जो वोट यूबीटी को मिले हैं, वह शिवसेना के नहीं बल्कि कांग्रेस के वोट हैं. लोग विधानसभा चुनाव में भी इसे साबित करेंगे. उन्होंने कहा कि फेक नैरेटिव बार-बार काम नहीं करते. महाराष्ट्र की जनता ने रिकॉग्नाइज कर दिया है और इसलिए हम काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पूर्व CM ने बताया
उद्धव ठाकरे पर नाम लिए बिना हमला बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि जनता ने चुनाव में शिवसेना और बीजेपी की सरकार के लिए जनादेश दिया. लेकिन खुद के स्वार्थ के लिए, कुर्सी के लालच में बालासाहेब ठाकरे के विचार को त्याग वह सरकार बनाई, जो लोगों को पसंद नहीं थी. उन्होंने कहा कि जो मैंडेट लोगों का था, वह महायुति के लिए था लेकिन सरकार अघाड़ी के साथ बनाई. इसका भुगतान उनको करना पड़ा. सीएम शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनको पता चला कि हमने गलती की है.
यह भी पढ़ें: 'बीजेपी महाराष्ट्र में इसलिए उभरी, क्योंकि मेरे दादा साथ थे...' बोले आदित्य ठाकरे

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










