
जोधपुर: 7 साल बाद दो जोड़ों ने फिर की शादी, बच्चे बने बाराती, पुलिसकर्मियों ने किया कन्यादान
AajTak
जोधपुर में 7 साल पहले हुई 2 शादी ऐसी बिगड़ी कि मामला थाने तक पहुंच गया. पुलिस ने दोनों परिवारों की काउंसलिंग की. दोनों परिवार राजी हो गए. उन्हें बात समझ में आ गई. शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ बारात थाने पहुंची. यहां पुलिस की मौजूदगी में दोबारा से दोनों दंपत्तियों की शादी धूमधाम से हुई.
राजस्थान के जोधपुर में महिला पुलिस थाने में दो जोड़ों की शादी 7 साल बाद दोबारा धूमधाम से की गई. थाने के बाहर बैंड बाजों के साथ नाचते हुए बाराती आए तो अंदर दुल्हनों के साथ पुलिसकर्मी घराती बने. मामला है दईजर पुलिस थाने का, जहां बारातियों का पुलिसकर्मियों ने फूल-माला से स्वागत किया. दूल्हों ने दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए. वहीं, पुलिसकर्मियों ने दुल्हनों का कन्यादान किया. इस अनूठी शादी में दोनों जोड़ों के बच्चे भी शामिल हुए.
दरअसल, दो दंपतियों के बीच छोटा सा झगड़ा तलाक तक पहुंच गया था. मामला महिला पुलिस थाने तक पहुंचा तो थाना अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग कर समझाया. जब दोनों मान गए तो शुक्रवार शाम थाने में दोनों की दूसरी बार शादी करवाई गई.
बताया जा रहा है कि अरटिया खुर्द और देवातड़ा के दो परिवारों ने 2015 में आटा-साटा में एक-दूसरे के घरों में अपनी-अपनी बेटियों की शादी की थी. यानी देवातड़ा के 30 वर्षीय गिरधारीराम पुत्र कंवराराम की शादी अरटिया खुर्द के जीवनराम की 28 वर्षीय बेटी ऊषा के साथ हुई. वहीं ऊषा के भाई विशनाराम की शादी गिरधारीराम की बहन धारू के साथ की गई.
पारिवारिक झगड़ों से आई दूरियां
कुछ समय बाद पारिवारिक झगड़ों से दोनों परिवारों में दूरियां आ गई. एक साल पहले ऊषा और धारू अपने-अपने पीहर लौट गईं. डेढ़ महीने पहले दोनों परिवारों ने भोपालगढ़ थाने में दहेज प्रताड़ना के परस्पर मामले दर्ज करवा दिए, जांच महिला पुलिस थाना ग्रामीण की सीआई रेणु के पास आई. उन्होंने लगातार दोनों परिवारों व दंपतियों को समझाया.
बच्चों के लिए फिर से की शादी

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








