
जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की मौत
AajTak
राजस्थान में रविवार को एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे.
राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जोधपुर के सूरसागर निवासी 18 लोग बीकानेर स्थित कोलायत मंदिर के दर्शन कर टेंपो ट्रैवलर से लौट रहे थे. हनुमान सागर चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर अचानक खड़े ट्रक में घुस गई. हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने हादसे में मृतकों की पुष्टि की. उन्होंने कहा, 'हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 3 घायलों को तुरंत ओसियां अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रेफर किया गया.' फलोदी के डीएसपी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया.
ट्रेंपो ट्रैवलर के उड़े परखचे
कई शव टेंपो ट्रैवलर के सीटों और लोहे में बुरी तरह फंसे गए, जिन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फलोदी थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया, 'सभी मृतक और घायल जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले थे. ये लोग परिवार सहित कोलायत दर्शन कर लौट रहे थे.' मौके पर पुलिस, SDRF और राहत दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश माथुर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. भारतमाला एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रैवलर की तेज गति और दृश्यता कम होने के कारण ड्राइवर को सड़क के किनारे खड़े ट्रक का दिखाई नहीं देना होना, हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें…

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








