
जैसे ही खुला नॉन-वेज स्टॉल, टूट पड़े मेहमान, शादी की दावत का वीडियो हुआ वायरल
AajTak
शादियों का सीजन चल रहा है, और हर ओर धूम-धाम नजर आ रही है. बन-ठनकर शादी में पहुंचने वाले लोग अक्सर अपनी मस्ती और खाने के शौक से चर्चाओं में रहते हैं. लेकिन हाल ही में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खाने के स्टॉल्स पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला.
शादियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कभी दूल्हन की विदाई का दृश्य लोगों को भावुक कर देता है, तो कभी दूल्हे के नखरे हंसी का कारण बन जाते हैं. ऐसे वीडियो न केवल वायरल होते हैं बल्कि लोगों के दिलों में भी खास जगह बना लेते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. वायरल हो रहा यह वीडियो न तो दूल्हे के नखरों का है और न ही दुल्हन की विदाई का, बल्कि यह शादी में लगे वेज और नॉन-वेज स्टॉल्स का है, जहां एक तरफ नॉन वेज स्टॉल पर लोग टूट पड़े हैं, दूसरी और वेज स्टॉल का हाल कुछ और है.
शादियों का सीजन चल रहा है, और हर ओर धूम-धाम नजर आ रही है. बन-ठनकर शादी में पहुंचने वाले लोग अक्सर अपनी मस्ती और खाने के शौक से चर्चाओं में रहते हैं. लेकिन हाल ही में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खाने के स्टॉल्स पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला.
ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @swagsedoctorofficial पर शेयर किया गया, जिसमें दिख रहा है कि शादी में आए मेहमानों की भीड़ का मुख्य आकर्षण जयमाल या पूजा स्थल नहीं, बल्कि नॉन-वेज स्टॉल है. लोगों ने नॉन-वेज स्टॉल पर इतनी भीड़ लगा दी कि वहां खाना लेने के लिए धक्का-मुक्की तक शुरू हो गई. मजेदार बात ये रही कि इसी शादी में वेज स्टॉल पर वेटर मक्खियां मारते नजर आए.
देखें वायरल वीडियो
नॉन-वेज के प्रति लोगों की दीवानगी
वीडियो में दिखाया गया है कि नॉन-वेज स्टॉल के सामने लंबी लाइन लगी हुई है, जहां लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते खाना लेने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर, वेज स्टॉल पर माहौल बिल्कुल शांत नजर आ रहा है. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस जगह और समय का है. लेकिन शादियों में खाने को लेकर ऐसे मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जहां रस्मों से ज्यादा भीड़ खाने के स्टॉल्स पर उमड़ती है, और लोग खाना पाने के लिए टूट पड़ते हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









