
‘जैसे आसमान से आग बरसी, पूरा इलाका खाक…’ US प्लेन क्रैश के ये वीडियो भयानक हैं!
AajTak
अमेरिका में विमान हादसे का वीडियो सामने आया है. वीडियो इतना खौफनाक है कि देखने वाले लोग कह रहे हैं -जैसे आसमान से आग बरस रही हो. हादसा इतना भयावह था कि इलाके में भीषण आग लग गई और कई घर जलकर खाक हो गए.
अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक UPS कार्गो विमान क्रैश हो गया. हादसा इतना भयावह था कि इलाके में भीषण आग लग गई और कई घर जलकर खाक हो गए.रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 7 लोगों की मौत और 11 के घायल होने की पुष्टि हुई है.
आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
हादसे के बाद आसमान में छाए घने धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को दहला दिया. चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और फिर आग का एक विशाल गोला ऊपर उठता देखा.ये घटना लुइसविले एयरपोर्ट के दक्षिण में फर्न वैली रोड और ग्रेड लेन के पास हुई, जहां आग तेजी से फैल गई. इस हादसे की सामने आई तस्वीरें बेहद विभत्स हैं
क्या थी हादसे की वजह
लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने बताया कि हादसे के पीछे विमान में मौजूद जेट ईंधन की भारी मात्रा एक बड़ी वजह थी. उन्होंने लोकल चैनल WLKY-TV से बातचीत में कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक विमान में करीब 2,80,000 गैलन ईंधन था. यह कई मायनों में गंभीर चिंता का विषय है.ग्रीनबर्ग ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में ईंधन होने से आग ने पलभर में विकराल रूप ले लिया और आसपास के घरों तक फैल गई.
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












