
जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों को उम्रकैद की सजा, NIA की कोर्ट ने सुनाया फैसला
AajTak
एनआईए के दावे के मुताबिक, पुलवामा हमले के दौरान CRPF के काफिले के बारे में सज्जाद अहमद ने जानकारी दी थी. कोर्ट ने कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर वतन के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रची थी. मुजरिम ना सिर्फ जैश के सदस्य थे, बल्कि वे आतंकवादियों को हथियार, गोला बारूद और रसद मुहैया कराकर मदद करते थे.
दिल्ली की पटियाला हाउस की NIA कोर्ट ने जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने पांचों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए देशभर के युवाओं को भड़काने और आतंकी ट्रेनिंग देने के मामले में दोषी पाया है. जिन पांच आतंकियों को सजा सुनाई गई, उनमें सज्जाद अहमद खान, बिलाल अहमद मीर, मुजफ्फर अहमद भट, अशफाक अहमद भट और मेराजुद्दीन चोपान का नाम शामिल है. इसके अलावा, तनवीर अहमद गनी को 5 साल की सजा सुनाई.
एनआईए के दावे के मुताबिक, पुलवामा हमले के दौरान CRPF के काफिले के बारे में सज्जाद अहमद ने जानकारी दी थी. कोर्ट ने कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर वतन के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रची थी. मुजरिम ना सिर्फ जैश के सदस्य थे, बल्कि वे आतंकवादियों को हथियार, गोला बारूद और रसद मुहैया कराकर मदद करते थे.
एनआईए ने 2019 में दर्ज की थी एफआईआर
कोर्ट का कहना था कि मुजरिम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उग्रवाद में जाने के लिए प्रेरित करते थे. ये सभी लोग आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पैसे की व्यवस्था करने में भी शामिल थे. NIA ने इस मामले में मार्च 2019 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस दौरान सबूत मिलने के बाद इन सबको गिरफ्तार किया था. चार्जशीट में दर्ज आरोप साबित होने के बाद अदालत ने सजा सुनाई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










