
जैकलीन से पूछताछ के बाद EoW का बड़ा एक्शन, सुकेश से मैनेजर को गिफ्ट मिली 8 लाख की बाइक जब्त
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में नया मोड़ आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Delhi Police EoW) ने बड़ा एक्शन लेते हुए 8 लाख रुपये की एक बाइक जब्त की है. ये बाइक जैकलीन के मैनेजर से रिकवर हुई है.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजर के पास से 8 लाख रुपये की एक बाइक जब्त की है. बुधवार को EoW ने जैकलीन से 8 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी और अब ये बड़ा एक्शन लिया है. EoW महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 215 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है. इसमें सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने को लेकर जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही जैसी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है.
EoW ने ये बाइक जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजर प्रशांत के पास से रिकवर की है. ये Ducati कंपनी की बाइक है. इसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये के आसपास है. EoW का दावा है कि सुकेश ने ये बाइक जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजर प्रशांत को ठगी के पैसों से दिलाई थी. ये बाइक फरवरी 2021 में खरीदी गई.
EoW ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में बुधवार को जहां जैकलीन फर्नांडीज से 8 घंटे तक पूछताछ की थी. वहीं गुरुवार को इस मामले में नोरा फतेही से पूछताछ की गई. बुधवार को पुलिस ने जैकलीन से उन्हें सुकेश से मिले गिफ्ट्स और अन्य मुद्दों पर पूछताछ की थी. वहीं जैकलीन और सुकेश की मुलाकात करवाने वाली पिंकी ईरानी से भी उनका आमना-सामना करवाया था.
इस मामले में जहां जैकलीन फर्नांडीज को EoW दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है. वहीं उनसे सुकेश से मिले गिफ्ट की लिस्ट लेकर आने के लिए भी कहा गया है. जबकि नोरा फतेही ने आज पूछताछ के दौरान अपनी पर्सनल चैट भी EoW को दिखाई. EoW का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में नोरा फतेही को बीएमडबल्यू कार गिफ्ट की थी. इसी को लेकर नोरा फतेही से पूछताछ की गई. उनका कहना है कि उन्हें ये कार सुकेश ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट में हिस्सा लेने के बदले में दी थी.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












