
जेवर हवाई अड्डे के लिए नोएडा अथॉरिटी ने 757 करोड रुपए मंजूर किए
AajTak
जेवर हवाई अड्डे के लिए नोएडा अथॉरिटी ने 757 करोड रुपए मंजूर कर दिए हैं. बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है. इस कंपनी में नोएडा प्राधिकरण की 37.5% भागीदारी है
देश की सबसे बड़ी परियोजना में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली है. बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में नोएडा अथॉरिटी ने 757 की मंजूरी दी है. यह पैसा हवाई अड्डे के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा.
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना और विकास के लिए एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी का गठन किया गया है. इस कंपनी में नोएडा प्राधिकरण की 37.5% भागीदारी है. यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और हम इस प्रोजेक्ट में पूरी तरह शामिल होना चाहते हैं. इसलिए नोएडा विकास प्राधिकरण 756 करोड रुपए की धनराशि खर्च करेगा. जिसे बोर्ड मीटिंग के दौरान मंजूरी भी दे दी गई है.
गौरतलब है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में इस एयरपोर्ट पर 4588 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह 2023 तक कंप्लीट हो जाएगा. एयरपोर्ट जब पूरी तरह बन जाएगा, तब इसके पास 6 से 8 रनवे होंगे. यह देश में किसी भी एयरपोर्ट पर होने वाले सबसे ज्यादा रनवे होंगे. नोएडा एयरपोर्ट की लागत 30 हजार करोड़ बताई जा रही है. साल में 7 करोड़ यात्रियों का टार्गेट रखा गया है.
खूबियों की बात करें तो इस एयरपोर्ट पर बनने वाले कार्गो टर्मिनल की क्षमता 20 लाख मीट्रिक टन होगी. इसे बढ़ाकर 80 लाख मीट्रिक टन तक किया जाएगा. जेवर का ये एयरपोर्ट एकदम हाईटेक होगा. हर सुविधा से लैस, विकास का सबसे बड़ा मॉडल. यहां एक साथ 178 विमान खड़े हो सकेंगे. कहा जा रहा है कि इस एयरपोर्ट की वजह से करीब 35000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इस एयरपोर्ट के पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की सेवा करने की क्षमता होगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







