
जेल से सरकार चलाने का मैंडेट ले चुके अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी से डरने क्यों लगे?
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल जो चाहते थे वो तो नहीं मिला, लेकिन जो मिला वो कम भी नहीं है. कम से कम ED को अदालती प्रक्रिया में उलझा तो दिये ही - लेकिन गिरफ्तारी को लेकर सामने आया उनका डर समझ पाना मुश्किल हो रहा है. खासतौर पर तब जबकि ED ने दिल्ली सीएम हाउस पर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है.
अरविंद केजरीवाल को मिले ED के समन के हिसाब से 21 मार्च को पेश होना था. दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से भेजा गया ये 9वां समन था. अब तो ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को 10 समन भी पकड़ा दिया गया है. अगर दिल्ली जल बोर्ड केस वाला जोड़ दें, तो अब तक कुल 11 समन मिल चुके हैं. इन सब के बीच ED ने केजरीवाल से पूछताछ के दिल्ली सीएम हाउस पर धावा भी बोल दिया है.
अरविंद केजरीवाल से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को कुल 10 समन ईडी की तरफ से भेजे गये थे - और उसके बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनका केस अलग था, लेकिन हाल ही में दिल्ली शराब केस में बीआरएस नेता के. कविता को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है.
ईडी के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी डाली थी. वो चाहते थे कि हाई कोर्ट एक ऐसा आदेश जारी कर दे जिससे प्रवर्तन निदेशालय उनको गिरफ्तार न कर सके - लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने तात्कालिक तौर पर ऐसा करने से साफ मना कर दिया है.
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है - और ये केस 22 अप्रैल, 2024 के लिए सूचीबद्ध किया गया है.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मसले पर हाई कोर्ट में हुआ सवाल-जवाब भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि ईडी की तरफ से सवालिया लहजे में कहा गया - ये किसने कह दिया कि समन अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए भेजे जा रहे हैं?
पूरे मामले को देखें तो ये बात नहीं समझ में आ रही है कि भला अरविंद केजरीवाल को अपनी गिरफ्तारी को लेकर डर कब से लगने लगा?

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







