
जेल में स्नैक्स-बिस्किट खाकर काम चला रहे Aryan Khan! SRK ने जेल अफसरों से की यह दरख्वास्त
AajTak
अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आज बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आर्थर रोड जेल पहुंचे. जेल में शाहरुख ने अपने बेटे से करीब 12-18 मिनट तक बात की. उन्हें आर्यन से मिलने नहीं दिया गया लेकिन दोनों ने शीशे की दिवार से एक दूसरे को देखकर इंटरकॉम से बात की. जेल के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गए थे. एसआरके को मुलाकात के लिए तुरंत अंदर लिया गया. आर्यन से उनके पिता ने पूछा कि वो खाना खा रहे हैं या नहीं, तो आर्यन ने जवाब दिया कि यहां का खाना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा, वो जेल में स्नैक्स-बिस्किट खाकर काम चला रहे हैं. इस पर शाहरुख ने जेल अफसरों से ये दरख्वास्त की कि उन्हें आर्यन के लिए घर से खाना लाने की इजाजत मिले. देखें ये रिपोर्ट.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










