
जेल में भूख हड़ताल के 8वें दिन बिगड़ी इंजीनियर राशिद की तबियत, RML अस्पताल में एडमिट
AajTak
सांसद इंजीनियर राशिद, जो आठ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं, की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनकी हालत को लेकर परिवार और समर्थक चिंतित हैं। उनकी हिरासत पैरोल की याचिका पर उच्च न्यायालय का फैसला 5 फरवरी 2025 को होगा। राशिद आतंकवाद वित्तपोषण मामले का सामना कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर राशिद की तबियत बिगड़ गई है. संसद सत्र में शामिल होने की अपनी मांगों के बीच वह भूख हड़ताल पर चले गए थे. पिछले आठ दिनों से वह भूख हड़ताल पर थे, जब शुक्रवार को उनकी हालत खराब हो गई और अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. वह फिलहाल दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.
अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन्न नबी ने कहा, "इंजीनियर राशिद की हालत चिंताजनक है, लेकिन न्याय के लिए उनकी आवाज मजबूत बनी हुई है. हम मानवीय आधार पर तुरंत उनके इलाज की मांग करते हैं." उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की, ताकि न्याय की प्रतिष्ठा बनी रहे.
यह भी पढ़ें: सांसद इंजीनियर राशिद के संसद सत्र में शामिल होने का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
एआईपी ने इंजीनियर राशिद के समर्थन में पब्लिक और राजनीतिक एकजुटता की मांग कर रही है और जस्टिस में अपने अटूट विश्वास को दोहराया है, साथ ही मानवीय व्यवहार और उनके मामले के जल्द समाधान की अपील की है.
सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता!
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इंजीनियर राशिद की हालत बिगड़ने पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, "इंजीनियर राशिद को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर मैं बहुत चिंतित हूं. यह जरूरी है कि अधिकारी उचित देखभाल करें और यह सुनिश्चित करें कि जब तक अदालत उनकी जमानत याचिका पर विचार-विमर्श करके कोई निर्णय नहीं ले लेती, तब तक उनकी हालत खराब न हो."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










