
जेल में बेटा, आर्यन की रिहाई तक Shah Rukh Khan के घर नहीं बनेंगे मीठे पकवान
AajTak
20 अक्टूबर को स्टारकिड की बेल पर फिर से सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में जज में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था. अब 20 तारीख को आर्यन खान की किस्मत पर फैसला होना है. सभी को जज के फैसला सुनाए जाने का इंतजार है.
शाहरुख खान और गौरी खान के लाडले आर्यन खान 2 सितंबर से अपने घर नहीं लौटे हैं. वे ड्रग्स केस में फंसने की वजह से जेल की सलाखों के पीछे हैं. आर्यन की बेल के लिए इस बीच उनके वकीलों ने एड़ी चोटी का जोर लगा लिया, लेकिन अभी तक आर्यन खान को बेल नहीं मिल पाई है.
आर्यन खान के पेरेंट्स शाहरुख खान और गौरी खान की बेटे की टेंशन में रातों की नींद उड़ गई है. पूरे घर में तनाव का माहौल है. खान परिवार में ना ही कोई फेस्टिवल, ना ही बर्थडे सेलिब्रेट किए जा रहे हैं. हर कोई आर्यन खान के घर लौटने का इंतजार कर रहा है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












