
जेल में बंद मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया
AajTak
तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेल जाने से पहले सिसोदिया ने जब AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, तब भी उन्होंने अपनी पत्नी की बीमारी की जिक्र किया था.
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिसोदिया की पत्नी Multiple Sclerosis नाम की बीमारी से ग्रसित हैं.
इस बीमारी में दिमाग का शरीर से कंट्रोल कम होता चला जाता है. मनीष सिसोदिया की पत्नी का धीरे-धीरे अपने शरीर से कंट्रोल घट रहा है. गिरफ्तारी से पहले जब मनीष सिसोदिया सीबीआई दफ्तर जा रहे थे तो उससे पहले उन्होंने राजघाट से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, तब भी उन्होंने अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर अपील की थी कि अगर मैं जेल चला जाऊं तो उनका ख्याल रखना.
गिरफ्तारी के बाद मनीष के घर पहुंचे थे केजरीवाल
जब मनीष सिसोदिया ने अपना भाषण खत्म किया था तो उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि आप अपनी पत्नी की फिक्र मत करिए, हम उनका पूरी तरह ध्यान रखेंगे. जब मनीष जेल चले गए थे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात करने पहुंचे थे.
सिसोदिया ने बच्चों से की थी अपील
मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी अपील करते हुए कहा था कि वो स्कूल में अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि अगर मुझे पता चला कि मेरे बच्चों ने पढ़ाई में लापरवाही की है तो मुझे खराब लगेगा और मैं जेल में खाना छोड़ दूंगा.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










