
'जेल का जवाब, हम वोट से देंगे...' AAP के गाने पर EC ने क्यों जताई आपत्ति? जानें- किन पंक्तियों पर है हंगामा
AajTak
लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के इलेक्शन सॉन्ग पर हंगामा खड़ा हो गया है. चुनाव आयोग ने पार्टी के 'जेल का जवाब, हम वोट से देंगे' गाने को मॉडिफाई करने को कहा है. चुनाव आयोग ने गाने की कई पंक्तियों पर आपत्ति जताई है.
आम आदमी पार्टी और चुनाव आयोग के बीच 'इलेक्शन सॉन्ग' को लेकर ठन गई है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि चुनाव आयोग ने उनके इलेक्शन सॉन्ग 'जेल का जवाब, वोट से देंगे' पर बैन लगा दिया है. वहीं, चुनाव आयोग ने इस गाने में कुछ बदलाव करने को कहा है.
चुनाव आयोग ने बयान जारी कर बताया है कि गाने की कुछ पंक्तियां निर्धारित गाइडलाइंस और नियमों का उल्लंघन करती हैं, इसलिए इसमें कुछ तब्दील करने को कहा गया है.
जबकि, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सिंह ने गाने पर बैन लगा देने का दावा किया है. उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी के राजनीतिक हथियार की तरह काम करने का आरोप लगाया है.
ये पूरा विवाद क्या है? चुनाव आयोग ने गाने की किन पंक्तियों पर आपत्ति जताई है? गाने की पंक्तियां कौनसे नियमों का उल्लंघन कर रही हैं? आम आदमी पार्टी के पास अब क्या विकल्प हैं? जानते हैं...
क्या है विवाद?
दो मिनट तीन सेकंड के इस गाने को बीते हफ्ते गुरुवार को रिलीज किया गया था. इस गाने को आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है और गाया भी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










