
जेलेंस्की-ट्रंप की बैठक से पहले रूस ने खार्किव पर दागी मिसाइल, 11 लोग घायल
AajTak
खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया कि रविवार रात को रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में बैलिस्टक मिसाइल दागी. इस हमले में 11 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक 13 वर्षीय लड़की भी शामिल है.
यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार रात को बताया कि रूस ने खार्किव शहर के एक रिहायशी इलाके में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. इस हमले में कम से कम 11 लोग घायल हो गए. ये हमला आज व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात से पहले हुआ है.
इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में घायलों में एक 13 वर्षीय लड़की भी शामिल है.
उन्होंने बताया कि रूस की सीमा के पास उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में स्थित खार्किव, युद्ध की शुरुआत से ही नियमित रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों का निशाना बना हुआ है, जिसे मास्को ने फरवरी 2022 में पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के साथ शुरू किया था.
'विस्फोट से टूटी इमारतों की खिड़कियां'
यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम पर कहा, 'विस्फोट की वेब ने आसपास के अपार्टमेंट इमारतों की खिड़कियां टूट गईं. विस्फोट की आवाज से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.'
क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुमी में किए गए निर्देशित हवाई हमले में 57 वर्षीय एक महिला घायल हो गई, जिसमें कम से कम एक दर्जन रिहायशी इमारत और एक शैक्षणिक संस्थान की इमारत भी नुकसान पहुंचा है. सुमी क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह ह्रिगोरोव ने टेलीग्राम पर कहा, 'दुश्मन सुमी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बना रहा है.'

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








