
जेलेंस्की की मेजबानी को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप, यूक्रेन को वैश्विक मदद देने में अमेरिका सबसे आगे
AajTak
अमेरिका अब तक यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार बना हुआ है, जो कुल सहायता का एक तिहाई से ज़्यादा यानी 130.6 अरब डॉलर देता है. उसने सभी कैटेगरी में योगदान दिया है, 73.6 अरब डॉलर सैन्य आवंटन में, 53.1 अरब डॉलर वित्तीय सहायता में, और करीब 4 अरब डॉलर मानवीय सहायता दी है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की रविवार देर रात वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां वह रूस के साथ जंग को 'जल्द' और 'भरोसेमंद' तरीके से खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी मुलाकात, ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बैठक के कुछ दिन बाद हो रही है. यह एक अहम बैठक थी, जो कि बिना किसी सीजफायर समझौते के खत्म हो गई.
क्या मुलाकात से थमेगी जंग?
व्हाइट हाउस में सोमवार को यूरोपीय नेताओं के एक बहुपक्षीय सत्र में शामिल होने से पहले, ट्रंप की ज़ेलेंस्की के साथ एक प्राइवेट मीटिंग होनी है. इस बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, नाटो महासचिव मार्क रूट और यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल होंगे. इन सभी का मकसद शांति वार्ता को आगे बढ़ाना और किसी भी नए रूसी हमले को रोकने के उपाय तलाशना है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप के साथ हॉट टॉक की कड़वी यादों के साथ US पहुंचे जेलेंस्की, अमेरिका ने कहा- क्रीमिया भूल जाए यूक्रेन!
अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, ट्रंप के साथ शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन ने यूक्रेन के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पर सहमति जताई और संभावित शांति समझौते के हिस्से के तौर पर लैंड स्वैप के लिए खुलेपन का संकेत दिया.
रूस-यूक्रेन के बीच जारी है संघर्ष

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








