
जेलकर्मी ने बच्चे के गाल पर लगा दी मुहर, महिला बोली- नाती से मिलने आई थी
AajTak
यूपी की लखीमपुर जेल में अपने भाई से मुलाकात करने दादी के साथ पहुंचे 4 साल के मासूम बच्चे के गाल पर मुहर लगा दी. बच्चे का भाई इस जेल में बंद है. बच्चे के गाल पर मुहर लगाने का वीडियो भी सामने आया है. इस मामले में जेल अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने पहुंचे 4 साल के मासूम बच्चे के गाल पर जेल कर्मियों ने मोहर लगा दी. चार साल का मासूम बच्चा अपनी दादी के साथ जेल में बंद अपने बड़े भाई से मुलाकात करने पहुंचा था. जैसे ही बच्चे ने मोहर के लिए हाथ आगे किया तो जेल के गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने उसके गाल पर ठप्पा लगा दिया.
मासूम बच्चे की दादी ने बताया कि वह अपने छोटे नाती को लेकर आई थी. जेल के गेट पर बच्चे ने जैसे ही मोहर के लिए अपना हाथ आगे किया, तभी वहां मौजूद जेल कर्मी ने बच्चे के गाल पर ठप्पा लगा दिया. बच्चे के गाल पर मोहर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
लखीमपुर जिला जेल के अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी हमको थोड़ी देर पहले पता चला है कि किसी बच्चे के गाल पर मुहर लगा दी गई है. वीडियो से स्पष्ट नहीं हो रहा है. दो ही लोग मोहर लगाते हैं. एक या तो हमारे हवलदार जो गेट पर खड़े रहते हैं. एक गेटकीपर. मोहर लगाने की प्रक्रिया है.
मामले को लेकर क्या बोले जेल अधीक्षक?
जेल अधीक्षक ने कहा कि अब यह संभव हो सकता है कि बच्चा बाल स्वभाव होता है. हाथ की मुहर तुरंत गीली होती है. इसकी वजह से अगर हाथ लगा दिया हो तो हो सकता है कि उसका सपोर्ट आ गया हो. किसी का मेलाफाइड इनटेंशन नहीं हो सकता कि बच्चे के गाल पर मोहर लगा दे. जो उन लोगों का कथन है, वह यह है. लेकिन इस मामले में मैं जांच करूंगा. परिजनों से भी बात करूंगा. वह लोग यहां से जा चुके हैं. उनसे मेरी मुलाकात नहीं हुई है. जो हवलदार हैं, अभी हम उनके कथन पर ही विश्वास कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







