
जेपी नड्डा से मिले स्वतंत्र देव व बीएल संतोष, UP में जाट नेता को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
AajTak
पीएम के विश्वस्त ए के शर्मा को सरकार या संगठन में पद देने का प्रस्ताव अभी नहीं दिया गया है. वहीं केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से किसी दलित सांसद को मंत्री बनाने पर सहमति बनी है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने कमर कसनी शुरू कर दी है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने यूपी में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की. इसी संबंध में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बी एल संतोष ने जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान राज्य बीजेपी में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पद भरने पर सहमति हुई. इस दौरान फैसला लिया गया कि आयोग तथा अन्य पद भी भरे जाएंगे. पिछड़ा वर्ग आयोग और एससीएसटी आयोग में नियुक्तियां हो चुकी हैं. जिला पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद संगठन का विस्तार किया जाएगा.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










